इन दिनों बॉलीवुड में बिपाशा की उम्र के चर्चे जोरों पर हैं। रणवीर की मूंछों का भी एक रहस्य है।
*रणवीर सिंह इन दिनों अपनी मूंछों के दम पर फिल्म ‘रामलीला’ को प्रमोट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसकी रिलीज से पहले मूंछें कटानी होंगी क्योंकि अगली फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है। ...और आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रणवीर ने अपनी मूंछें साफ करने का जिम्मा सौंपा हैं दीपिका पादुकोण को! जी हां, दोनों के बीच इन दिनों प्यार के चर्चे हैं। कहना होगा कि प्यार में मूंछें तनती हैं तो खुशी खुशी कटती भी हैं।
*घर से दूर कोई खुश रह सकता है क्या? जी हां, अमरीश पुरी। पत्नी नंदिता पुरी के साथ झगड़े से परेशान अमरीश इन दिनों फ्रांस में फिल्म ‘द हंड्रेड फुट जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें सेक्सी ब्रिटिश हीरोइन हेलन मिरेन के साथ उनके प्यार की कहानी फिल्माई जा रही है। दोनों के बीच हॉट सीन की भी चर्चा है। अमरीश ने कहा है कि यहां हेलन के साथ बहुत मजा आ रहा है। अब पता नहीं नंदिता इसका क्या मतलब लें।
*बिपाशा बसु भले ही उम्र के ढलान पर बढ़ चली हैं लेकिन हीरोइन से कम कोई रोल नहीं करना चाहतीं। परंतु पिछले दिनों उन्होंने फिल्म ‘बैंग बैंग’ में कैटरीना कैफ के बाद सेकेंड लीड रोल मंजूर कर लिया! असल में ऐसा बिपाशा ने ऋतिक रोशन के कारण किया। बिपाशा ने आज तक ऋतिक के अपोजिट कोई फिल्म नहीं की है। इस फिल्म में उनकी इच्छा पूरी होगी। दर्शक भी हॉट जोड़ी को जरूर आजमाना चाहेंगे।