सुधीर मिश्रा इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर्स में शुमार हैं। हाल ही में वह फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के साथ एक मजेदार बातचीत करते नजर आए। इसी दौरान सुधीर मिश्रा ने बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर के फिल्म निर्माण के तरीके पर भी टिप्पणी की। सुधीर मिश्रा ने कहा कि वह करण जौहर के काम का काफी सम्मान करते हैं।