बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की सेल्फी शेयर की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति विराट कोहली और बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की सेल्फी शेयर की है। अनुष्का ने अपनी दो सेल्फी को इंस्टाग्राम पर साझा किया है जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार बरसा रहे हैं। अनुष्का शर्मा इस वक्त अपने पति स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दक्षिण अफ्रीका में है और इस दौरान वह इंस्टाग्राम के जरिए प्रशंसकों को अपनी गतिविधि से अवगत करा रही हैं।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा ने इन दो तस्वीरों को कमरे की बालकनी से साझा किया है। तस्वीरों में अनुष्का ब्लैक बटन-डाउन टॉप पहने नजर आ रही हैं। वह अपने बालों के साथ खेलते हुए सेल्फी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं और फैंस को अपने सिर के बालों को भी दिखा रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को गोद में लिये हुए एक तस्वीर वायरल हो गई थी। जिसमें वामिका का चेहरा दिल वाले इमोजी से ढका हुआ था। विराट और अनुष्का बेटी वामिका का चेहरा सामने नहीं आने देते हैं। अक्सर वह वामिका की फोटो नहीं खिंचने का भी निवेदन करते रहते हैं।
विराट और अनुष्का नहीं चाहते कि उनकी बेटी वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हों और लोग उन पर कमेंट करें। वह वामिका को इस चकाचौंध से दूर रखते हैं। इससे पहले अनुष्का ने पैपराजी को वामिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने के लिए धन्यवाद भी दिया था। अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर एक फैन ने लिखा है- बाल की हेरफेर। वहीं अन्य यूजर्स तस्वीरों के नीचे कमेंट करके उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।