फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे दी वेडिंग' के बाद अब संजय दत्त की बेटी बनेंगी स्वरा, राजनीतिक ड्रामा से भरी होगी फिल्म

Fri, 01 Jun 2018 09:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'निल बटे सन्नाटा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अब संजय दत्त की बेटी के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने संजय दत्त,मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म में एक रोल स्वीकार किया है। 2010 की तेलुगु फिल्म 'प्रस्थानम' की इस हिंदी रीमेक में वह संजय दत्त की सौतेली बेटी का रोल करती दिखेंगी।
विज्ञापन


अली फजल फिल्म में संजय दत्त के बेटे बने हैं। इस राजनीतिक ड्रामा वाली फिल्म का निर्माण खुद संजय दत्त कर रहे हैं। वहीं 'अनारकली ऑफ आरा' के बाद किसी भी फिल्म में लीड रोल न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। हालांकि उन्हें 'प्रेम रतन धन पायो' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में सह-कलाकार की भूमिका में मिलती रही है लेकिन वह लीड रोल की तलाश में भी है।

खैर वह अब किस फिल्म में मुख्य रोल में नजर आएंगी यह देखाना होगा। फिलहाल है फिल्म 'प्रस्थानम' में संजय दत्त की बेटी के रोल कर दर्शकों का दिल जीतेंगी। वहीं संजय दत्त 2011 में 'रास्कल्स' के बाद निर्माता के रूप में उनकी यह नई पारी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें