फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की एक्टिंग के दीवाने हुए भंसाली, उनको बना सकते हैं अपनी फिल्म की हीरोइन

Fri, 01 Jun 2018 08:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'राजी' की सफलता के बाद निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की नजरें अब आलिया भट्ट की नजरें पर पड़ी हुई हैं। हाल में आलिया को भंसाली के ऑफिस से बुलावा आया और वह वहां पहुंचीं भी। दोनों के बीच करीब एक घंटे बातचीत हुई। इसके बाद फिल्मी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि क्या भंसाली की अगली हीरोइन दीपिका के बजाय आलिया होंगी।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आलिया की उम्र कम है और भंसाली उन्हें लेकर कोई रोमांटिक फिल्म बना सकते हैं। आलिया के लिए भी भंसाली के साथ फिल्म करने की संभावना को अहम माना जा रहा है। यदि वह भंसाली की फिल्म में आती हैं तो उनका स्टारडम और ऊंचा उठेगा। पता हो कि मनीषा कोइराला को फिल्म 'खामोशी', ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम', 'गुजारिश' और दीपिका पादुकोण को फिल्म गोलियों की 'रासलीला: राम-लीला','बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' भंसाली की इन फिल्मों में काम करने का फायदा उनके करियर को मिला है।

उल्लेखनीय है कि आलिया जब मात्र 12 बरस की थीं तो उन्हें बालिका वधु के रूप में लेकर भंसाली फिल्म 'हमारी जान हो तुम' बनाना चाहते थे। परंतु बात नहीं बनी। तब भंसाली ने रणबीर कपूर,सोनम कपूर को लेकर 'सांवरिया' बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें