फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन की 'बादशाहो' पाकिस्तान में आज हुई रिलीज

Fri, 08 Sep 2017 04:37 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
बादशाहो, पाकिस्तान रिलीज
विज्ञापन
पिछले हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 60.54 करोड़ की कमाई कर चुकी है। भारत में अच्छी कमाई करने के बाद 'बादशाहो' पाकिस्तान में भी आज रिलीज हो गई है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म पाकिस्तान में बकरीद के मौके पर रिलीज की जाएगी लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


पढ़ें- मान्यता पर संजय दत्त को आया प्यार, सामने आई रोमांटिक फोटो

मीडिया में आई खबरों की मानें तो ऐसा इसलिए भी नहीं किया गया क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म मेकर्स नहीं चाहते थे कि इंडिया की बिग बजट की फिल्में शुक्रवार को पाकिस्तान में उनकी फिल्मों के साथ रिलीज की जाएं। खासकर बकरीद के मौके पर हर विवाद को दूर रखने के लिए भी ऐसा किया जाता है। जिसकी वजह से अजय की फिल्म को बकरीद के मौके पर पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया । 

इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को भी पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज नहीं किया गया था। बता दें इस ईद पाकिस्तान में दो बड़ी फिल्में ‘पंजाब नहीं जाउंगी’ और ‘ना मालूम अफराद 2’ रिलीज की गई थीं। 
विज्ञापन


अजय की फिल्म 'बादशाहो' को दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पांस मिल रहा है। फिल्म में अजय और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री ने यह साबित कर दिया है कि वो बॉक्स ऑफिस के लकी चार्म है। अनुमान लगया जा रहा है कि अगर यह फिल्म आने वाले हफ्तों में इसी तरह से कलेक्शन बनाए रखती है तो 100 करोड़ क्लब में बहुत जल्द एंट्री कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें