हाल ही में खबर आई थी कि संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता से बेहद नाराज हैं। उनकी नाराजगी के पीछे मान्यता की बिकनी वाली फोटो बताया जा रहा था जो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। संजय दत्त को पत्नी मान्यता की ये फोटो बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
हाल ही मान्यता ने सोशल मीडिया पर एक और फोटो शेयर की है। इस फोटो में इस बार मान्यता के साथ संजू बाबा भी दिखाई दे रहे हैं। उनकी इस फोटो को देखकर संजय दत्त का कोई भी फैंस कह सकता है कि मान्यता ने संजय को मना लिया है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में फैंस को संजू बाबा का एक नया ही रूप देखने को मिला।
पढ़ें- हांगकांग में दूसरे हफ्ते भी दिखा आमिर खान की 'दंगल' का जलवा, जानें कलेक्शन
उनकी इस फोटो को देखकर कहा जा रहा है कि संजय दत्त की ये फोटो अब तक की सबसे रोमांटिक फोटो है। एक्शन हीरो की इमेज रखने वाले संजय दत्त ने इस फोटो में बड़े प्यार से अपनी बीबी को गले लगाया हुआ हैं।
फोटो में संजय को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि कोई उनकी फोटो खींच रहा है या नहीं। उन्होंने मान्यता को बस आंखें बंद करके पकड़ा हुआ हैं। वाकई इस फोटो में संजय मान्यता बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Home is where you put your arms around me❤️❤️ #love #grace #positivity #instafam #dutts #holidayhome #4amshot #weekendthrowback #forever #loveofmylife #besthalf #lovelyweather #beautifulife #thankyougod🙏
A post shared by Maanayata Dutt (@maanayata) on Sep 6, 2017 at 10:44pm PDT
गौरतलब है कि संजय दत्त डायरेक्टर ओमांग कुमार की फिल्म 'भूमि' से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में ओमांग ने एक बाप-बेटी की कहानी को दिखाया है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें जबरदस्त एक्शन था।