फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ के बाद उजैर बलोच से जुड़ी 12 साल पुरानी पोस्ट हुई वायरल, आदित्य धर को लेकर फैंस बोले- ‘पीक सिनेमा’

Sat, 21 Mar 2026 11:53 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है। अब उजैर बलोज से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। 

विज्ञापन
उजैर बलोच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और रिलीज होने के बाद ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म के किरदार उजैर बलोच से जुड़ी एक पोस्ट फिर से चर्चाओं का विषय बन गई है। 

उजैर बलोच से जुड़ी पोस्ट हुई वायरल
विज्ञापन

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उजैर बलोच की गिरफ्तारी की खबर का एक पोस्ट फिर से वायरल हो रही है। ये पोस्ट 29 दिसंबर 2014 का है, जब उजैर की गिरफ्तारी हुई थी। पोस्ट में उजैर बलोच की गिरफ्तारी की बात की गई है और लिखा गया है- दुबई एयरपोर्ट पर इंटरपोल ने उजैर बलोच को गिरफ्तार कर लिया है।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद 12 साल पुराना ये पोस्ट एक बार फिर वायरल हो गया है। अब फैंस इसके कमेंट सेक्शन में धुरंधर से जुड़ी बातें कह रहे हैं। कई लोग आदित्य धर की तारीफ करते हुए इसे पीक सिनेमा बता रहे हैं। 

विज्ञापन

धुरंधर 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड
फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें