फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद एक बार फिर साथ आई पूरी टीम, इस बार दो कहानियों से कराएगी रूबरू

Mon, 11 Apr 2022 05:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी टीम के साथ भारत की दो और अनकही कहानियों के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे।  इसकी जानकारी विवेक ने एक वीडियो शेयर कर दी।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार की कहानी को दिखाया गया था। ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर अपनी टीम के साथ भारत की दो और अनकही कहानियों के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौटेंगे। इसकी जानकारी विवेक ने एक वीडियो शेयर कर दी।

विज्ञापन

 
दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने अभिषेक अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि टाइगर प्रोड्यूसर को अभिषेक अग्रवाल को जन्मदिन की ढेरों बधाई। मुझे अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और बुद्धा के बीच एक नए कोलाब्रेशन को बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है।
 
वीडियो में लिखा है कि ग्लोबल ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के इतिहास रचने के बाद और बड़े पर्दे पर महान कहानियों को बताने के जुनून के साथ तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी एक बार फिर एक साथ वापस लौट रहे हैं, भारतीय इतिहास की दो ईमानदार कहानी बताने के लिए। ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
विज्ञापन


आपको बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करती है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई प्रभास स्टारर राधे-श्याम को जबरदस्त टक्कर दी थी और बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें