फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jackky Bhagnani: फ्लॉप फिल्मों के बाद अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ ने घटाई फीस! जैकी भगनानी से बताई सच्चाई

Wed, 03 Aug 2022 01:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था अक्षय और टाइगर ने अपनी अगली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए फीस में कटौती कर की है। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों के खराब के बाद से ही दोनों कलाकार बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद से ही यह खबरें सामने आ रही थीं कि दोनों कलाकारों की फिल्मों के प्रदर्शन का असर उनकी फीस पर पड़ा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था अक्षय और टाइगर ने अपनी अगली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए फीस में कटौती कर की है। 

विज्ञापन

हालांकि, अब पूरे मामले पर फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी की प्रतिक्रिया सामने आई है। जैकी ने इन सभी खबरों के बेबुनियाद बताते हुए सभी को सच्चाई से रूबरू कराया है। फीस कटौती की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए जैकी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये पूर्ण रूप से गलत है। सोर्स प्रोड्यूसर है (निश्चित ही वो रिलाइबल प्रोड्यूसर मैं होऊंगा)। एक्शन पैक्ड धमाका के लिए तैयार हो जाइये, जो हमेशा से ट्रैक पर थी।

विज्ञापन

गौरतलब है कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का 8 फरवरी को पहला लुक जारी किया गया था। सामने आए फिल्म के इस लुक में अक्षय और टाइगर एक्शन अवतार में नजर आए थे। हालांकि, बाद में फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आने पर लोगों पर लगा था कि यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन अब अपने इस ट्वीट से एक्टर ने यह साफ कर दिया की दोनों अभिनेता जल्द ही इस पर्दे पर धमाल करते नजर आएंगे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें