फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब माधवन भी लेंगे नासा से ट्रेनिंग

Tue, 22 Aug 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
आर माधवन
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अपने किरदार को परफेक्शन के साथ निभाने के लिए उन्होंने नासा (नेशनल एरोनौट एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) में ट्रेनिंग भी ली। बाद में सुशांत ने अपने फैन्स के साथ ट्रेनिंग के दौरान ली हुई कुछ फोटोज भी शेयर की थी।
विज्ञापन


हाल में खबर आई है कि सुशांत के बाद अब साउथ सुपर स्टार आर माधवन भी उनके नक्शे कदम पर चलने वाले हैं। माधवन फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में अभिनय करने के लिए जल्द ही नासा से ट्रेनिंग लेने वाले हैं।

पढ़ें- सुशांत बोले फिल्म 'चंदा मामा दूर के' लिए मैंने कृति के नाम की नहीं की सिफारिश

मिड डे से बातचीत के दौरान सुशांत ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें लग रहा था जैसे कि कोई बच्चा डिज्नीलैंड पहुंच गया हो। उन्होंने बताया कि जल्द ही माधवन भी इस फिल्म के लिए नासा से ट्रेनिंग लेने वाले हैं जिसके बाद वो भी आपसे एस्ट्रो सूट पहनकर अपने अनुभवों को शेयर करेंगे।
विज्ञापन


सुशांत ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान पहले तो उन्हें कोई दूसरा स्पेस सूट पहनाया गया था। जिसके बाद उन्हें उसके सारे फंक्शन्स बताए गए।  मुझे हैरानी तब हुई जब मुझे इस सूट की असली कीमत के बारे में पता चला। 

इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ रहा है कहा जा रहा है कि वो इस फिल्म में एस्ट्रोनॉट का रोल निभा सकती है। लेकिन अभी तक किसी फिल्म निर्माता की ओर से किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया है।

'चंदा मामा दूर के' फिल्म के डायरेक्टर नेशनल अवार्ड जीत चुके संजय पूरन सिंह चौहान हैं। वहीं इस फिल्म में सुशांत के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आर माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे जबकि एक्ट्रेस के नाम को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें