फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की बेटियों के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द साथ करेंगी काम

Tue, 22 Aug 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
करिश्मा-करीना
विज्ञापन
कपूर खानदान की दोनों बेटियों के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही उनके फैंस को दोनों बहनें एकसाथ एक ही प्रोजेक्ट में काम करती हुई नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो और वीडियो शेयर करके दी है।
विज्ञापन


पढ़ें- करीना ने शुरू की 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग, तस्वीरें आईं सामने

करिश्मा ने फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो फिलहाल करीना के साथ किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यह मूवमेंट उनके लिए काफी स्पेशल है।   Awesome day shooting with the sis 🙌🏼💜#somethingspecial#comingsoon🔛🔜#brandshoot A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Aug 21, 2017 at 8:59am PDT

इन तस्वीरों में दोनों कपूर बेटियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। करिश्मा ने इस फोटो में नीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं करीना ने हल्के गुलाबी रंग की स्टाइलिश और सेक्सी ड्रेस जो उन पर काफी फब रही है।
विज्ञापन


अपने काम को लेकर करीना कितनी संजीदा रहती हैं ये इसी बात से पता चलता हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम करती रही थीं। उस दौरान उन्होंने कई फोटोशूट और रैम्पवॉक भी किए थे। बहरहाल इस फोटो को देखकर लग रहा है कि दोनों बहनें घर की जिम्मेदारियों के साथ अब अपने करियर पर भी ध्यान देना चाहती है। 
विज्ञापन

    Fun day at work 💕#sistersforever👭#loveyou A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Aug 21, 2017 at 9:02am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें