फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारा सुतारिया को पहली फिल्म रिलीज होने से पहले मिली दूसरी फिल्म, शाहिद कपूर के साथ करेंगी रोमांस

Tue, 22 May 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अपकमिंग एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में तारा के साथ टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का देहरादून शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले तारा सुतारिया को एक और फिल्म हाथ लग गई है।
विज्ञापन


मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो तारा सुतारिया फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में नजर आएंगी। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' पिछले साल आई साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ही रीमेक होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार थोड़ा छोटा हो सकता है। फिल्म में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

अपनी पहली फिल्म की रिलीज से पहले तारा सुतारिया को दूसरी फिल्म मिलना उनके लिए किसी बड़ी कामियाबी से कम नहीं है। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी। बात करें 'अर्जुन रेड्डी' के ओरिजिनल वर्जन यानी विजय देवरकोंडा की फिल्म की तो इस फिल्म की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट के आसपास घूमती है। फिल्म में शानदार एक्शन दर्शकों का दिल जीत लेता है। यह फिल्म पिछले साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें