फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनचिडिया के बाद वेब सीरीज लेकर आएंगे अभिषेक चौबे, शुरू की तैयारी

Mon, 14 Jan 2019 09:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Abhishek Chaubey - फोटो : social media
विज्ञापन
फिल्म ओमकारा से निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपना करियर शुरू करने वाले अभिषेक चौबे ने भी डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में एंट्री करने को हरी झंडी दे दी है। अभिषेक चौबे की अगली फिल्म सोनचिडिया रिलीज के लिए तैयार है और इसकी रिलीज के तुरंत बाद अभिषेक अपनी इस वेब सीरीज पर काम शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


फिल्म इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मे निर्देशित कर चुके अभिषेक उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के रहने वाले हैं और उनकी पढ़ाई लिखाई रांची, हैदराबाद और दिल्ली में हुई है। इसके अलावा भी वह देश के ऐसे इलाकों में घूमते रहे हैं जहां हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम निर्माता निर्देशक जाने से भी कतराते हैं। 

अभिषेक की इस वेब सीरीज को लेकर उनकी टीम भी काफी उत्साहित है। अभिषेक इस वेब सीरीज के निर्माता भी हैं और सूत्र बताते हैं कि वह अपनी टीम के ही किसी काबिल असिस्टेंट को इस सीरीज के निर्देशन की कमान सौंपेगे। इससे पहले अभिषेक बतौर निर्माता फिल्म ए डेथ इन द गंज बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने मशहूर अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा को बतौर डायरेक्टर मौका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें