फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajrangi Bhaijaan 2: सलमान खान के बाद अब कबीर खान ने कही यह बात, बजरंगी भाईजान 2 को लेकर जानिए नया अपडेट

Mon, 20 Dec 2021 05:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 की घोषणा कर दी है। अब तय है कि यह फिल्म जल्द ही बनेगी। एक्टर सलमान खान ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' की अगली कड़ी की आधिकारिक घोषणा की थी।
विज्ञापन
कबीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बजरंगी भाईजान 2 की घोषणा कर दी है। अब तय है कि यह फिल्म जल्द ही बनेगी। हालांकि, सलमान खान ने यह नहीं बताया कि बजरंगी भाईजान 2 की शूटिंग कब से होगी और इस फिल्म में कौन-कौन अभिनय करेगा? हालांकि, उन्होंने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि इस फिल्म की अगली कड़ी बनेगी।  सलमान ने रविवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'बजरंगी भाईजान' की अगली कड़ी की आधिकारिक घोषणा की थी।

विज्ञापन


अब डायरेक्टर कबीर खान ने भी इस फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है।  गौरतलब है कि साल 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सलमान खान, एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर हर्षाली मल्होत्रा ने भी अभिनय किया था और उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

निर्देशक कबीर खान का कहना है कि बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट अभी तक नहीं लिखी गई है। उन्होंने कहा कि न ही अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी गई है और न ही इसे लेकर वास्तव में विचार बनाया गया है। उन्होंने यह बात अपनी आने वाली फिल्म '83' के प्रचार के दौरान कही। कबीर खान इस वक्त फिल्म 83 की पब्लिसिटी में बिजी हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बजरंगी भाईजान 2 को लेकर साफ किया कि अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें