फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल और पी वी सिंधु के बाद उनके कोच पर बनेगी फिल्म

Thu, 29 Jun 2017 06:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
पुलेला गोपीचंद
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड में फिक्शन से ज्यादा बायोपिक फिल्में बनाई जा रही हैं। एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर और साइना नेहवाल के बाद अब भारत के जाने-माने बैडमिंटन प्लेयर और कोच पुलेला गोपीचंद पर फिल्म बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


इस फिल्म को बनाने के राइट्स प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा को मिल चुके हैं। उन्होंने इससे पहले 'एयरलिफ्ट' और 'बेबी' जैसी हिट फिल्मों प्रड्यूस कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों में अक्षय कुमार ने विक्रम का साथ दिया ता इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बायोपिक में भी खिलाड़ी कुमार नजर आ सकते हैं।

ये फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। गोपीचंद ओलंपिक मेडल जीत चुकीं साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के कोच हैं। इन दोनों स्टार्स पर तो पहले ही फिल्म बन रही है और ऐसे में गोपीचंद की बायोपिक देखना भी दिलचस्प होगा। 
विज्ञापन


गोपीचंद ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'इस फिल्म को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे विक्रम और टीम का विजन पसंद आया और मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म बैडमिंटन के खेल को पूरी दुनिया में एक नए मुकाम पर ले जाएगी।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें