रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कैटरीना, रणबीर से पूछती हैं, 'तुम्हारा नाम क्या है?' इसके बाद रणबीर गाना गाने लगते हैं। दरअसल, वो फिल्म में हकलाते हैं और इसलिए कहते हैं, 'बगीचे में कुछ फूल देर से खिलते हैं इसलिए मेरे वर्ड्स भी सो सो के निकलते हैं।' इसलिए वो गाते हुए बातें करते नजर आएंगे।
ट्रेलर में जहां कॉमेडी देखने को मिल रही है वहीं, इसमें सीरियस साइड भी दिखाई गई है। रणबीर इसमें अपने पिता की खोज करने निकलते हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि उनकी रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। लेकिन रणबीर इस पर विश्वास नहीं करते।
ट्रेलर के बीच में गाने भी चल रहे हैं। कैटरीना से ज्यादा फिल्म में रणबीर पर फोकस किया गया है और ट्रेलर में भी उन्हीं का रोल ज्यादा दिख रहा है।
'जग्गा जासूस' कैटरीना के जन्मदिन से दो दिन पहले यानि 14 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट को सात बार बदला जा चुका है लेकिन अब इसकी रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है।
आपको बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया। एक के बाद एक गाने और पोस्टर आने के बाद दर्शक इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देखें वीडियो-