फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: विजय बाबू पर लगा महिला के साथ शोषण का आरोप, साउथ इंडस्ट्री में मचा हंगामा

Wed, 27 Apr 2022 12:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार विजय बाबू के ऊपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।
विज्ञापन
विजय बाबू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ इंडस्ट्री, जहां एक तरफ, आए दिन नए मुकाम हासिल कर रही है, वहीं दूसरी तरफ वहां से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यह खबर किसी और से नहीं बल्कि मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्माता विजय बाबू से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर विजय बाबू पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें 22 अप्रैल को शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

विज्ञापन

ये है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि अभिनेता विजय बाबू ने कोच्चि के एक फ्लैट में उसका यौन शोषण किया था। कोझिकोड जिले की रहने वाली इस महिला ने बताया कि उसका उत्पीड़न एक बार नहीं बल्कि कई बार किया गया। विजय बाबू ने उसे रोल देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। केस दर्ज किए पांच दिन से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी तक अभिनेता को पूछताछ के लिए तलब नहीं किया।
कौन है विजय बाबू?
कई हिट फिल्मों में काम करने वाले विजय बाबू, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह अभिनेता होने के साथ ही निर्माता भी हैं। अभिनेता का 'फ्राइडे फिल्म हाउस' नामक प्रोडक्शन हाउस भी है। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हुए हैं और अब उनके ऊपर ऐसे गंभीर आरोप लगने के बाद मलयालम इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है।   
विज्ञापन

क्या बोले विजय बाबू?
इन आरोपों के बीच मलयालम सुपरस्टार विजय बाबू का बयान सामने आया है। विजय बाबू अपने फेसबुक लाइव पर बोलें,"मैंने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए मैं डरता भी नहीं हूं। यहां मैं पीड़ित हूं, जिस महिला ने मुझपर यह आरोप लगाए हैं उसे मैं साल 2018 से जानता हूं।" 

विज्ञापन

साउथ अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया था और अब केरल पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान उजागर करने के लिए बुधवार को मलयालम फिल्म अभिनेता-सह-निर्माता विजय बाबू के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें