'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण के पास कोई फिल्म नहीं है। इरफान खान के साथ उनकी 'सपना दीदी' ठंडे बस्ते में चली गई है। 'सुपरवुमन' वाली फिल्म सिर्फ चर्चा में है और उनकी रणवीर सिंह से शादी की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में जब दीपिका खाली हैं तो उन्होंने अपने यह वक्त हॉलीवुड में फिल्म पाने की आस में अमेरिका में गुजारने का फैसला किया है।
दीपिका के करीबी सूत्रों के अनुसार पिछले साल 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडार केज' के फ्लॉप होने के बाद भी दीपिका ने यह उम्मीद नहीं छोड़ी है कि हॉलीवुड उन्हें अपना लेगा। इन दिनों दीपिका अपनी पीठ के दर्द को आराम देने के लिए अमेरिका में इलाज भी करा रही हैं। बताया जाता है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों लेकर कुछ निर्माता-निर्देशकों से मुलाकात की है।
चूंकि वह अमेरिका में बॉलीवुड की तरह बड़ा नाम नहीं हैं, इसलिए दीपिका ने यही सोचा है कि ज्यादा से ज्यादा वक्त वहां दिया जाए ताकि अगर कोई परफेक्ट स्क्रिप्ट हाथ लग जाए तो तुरंत उसका ऑडिशन दिया जा सके।