फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज से पहले परिणीति ने बताया सबसे बड़ा सीक्रेट, बहन प्रियंका को भी नहीं है पता

Sun, 14 Oct 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Parineeti Chopra
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 6 साल पहले 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस छोटे से सफर में परिणीति ने अपनी खास पहचान बना ली है। हाल ही में एजेंसी से बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने बतौर एक्ट्रेस अपना एक्सपीरियंस साझा किया। इसके साथ ही अपना एक ऐसा सीक्रेट बताया जो शायद ही किसी को पता हो।

विज्ञापन


परिणीति ने एजेंसी पीटीआई से बात की। इस इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने कुछ ऐसी बातें बताई जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे कि स्टार्स की जिंदगी काफी मुश्किल भरी होती है। परिणीति ने कहा - 'एक्टर की नौकरी भावुकता से भरी होती है। आप गुस्से में भी हो लेकिन फिर भी नौकरी करनी हैं। निजी जिंदगी में आप जो भी महसूस कर रहे हैं उसे भूल जाना है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भावनात्मक रूप से यह कैसे हो सकता है?'

parineeti chopra
परिणीति ने आगे कहा - 'ऑन स्क्रीन कभी कभी अपने को-एक्टर से नफरत करनी होती है। शूट के दौरान पेट में दर्द हो रहा है लेकिन स्क्रिप्ट के अनुसार आपको अपने इमोशन से सामने वाले को समझाना है। कई बार ऐसा होता है कि मेरा मन डांस करने का होता है लेकिन मुझे रोना होता है। अपनी ही भावनाओं से खुद ही लड़ना होता है।'

परिणीति ने कहा - 'मैं बस इतना चाहती हूं कि लोग एक एक्टर की जिंदगी को समझे। वह यह देखें कि हम लोगों को किन चीजों से गुजरना पड़ता है। लोग सिर्फ एक्टर का ग्लैमर पार्ट ही देखते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में काफी तनाव होता है।'
विज्ञापन

Namaste England
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने डायरेक्ट किया है। 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म साल 2007 में आई फिल्म 'नमस्ते लंदन' फिल्म का सीक्वल है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें