कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद अब अक्षय कुमार ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की है। सुरेश प्रभु से मुलाकत की तस्वीर अक्षय कुमार ने सेशल मीडिया पर शेयर भी की है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस मुलाकात के दौरान फिल्म की हीनोइन भूमि पेडनेकर भी उनके साथ दिखाई दी।
Thank you so much for your kind words and time Sir. Looking forward to associating and making a difference 🙏🏻 #SwachchAzaadi #Repost @sureshpprabhu ・・・ Pleasure meeting Shri Akshay Kumar,fine actor,wonderful human being.Appreciate his efforts to spread awareness about #SwachhBharat through the powerful medium of cinema
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on May 16, 2017 at 10:03pm PDT
इसके साथ ही सुरेश प्रभु ने भी ट्विटर पर दोनों कलाकारों के साथ अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अक्षय कुमार जैसे शानदार अभिनेता और अच्छे इंसान से मिलकर खुशी हुई। सिनेमा के जरिए स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरुकता फैलाने के उनके प्रयास की सराहना करता हूं।'
Thank you so much for your kind words and time Sir. Looking forward to associating and making a difference 🙏🏻 #SwachchAzaadi https://t.co/y8tDmCa0eM
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 16, 2017
अक्षय कुमार अपनी आने वाली इस फिल्म में शौचालय के महत्व पर रोशनी डालने वाले हैं। कुछ समय पहले उन्होंने छह मिनट का एक वीडियो जारी किया और ट्वीट किया, 'टाइम है अपनी सोच और शौच दोनों बदलने का।' फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं और फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज की जाएगी।