बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की आने वाली फिल्म 'उरी' इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में वह भारतीय सैनिक के किरदार में हैं। फिल्म 'उरी' का आज पहला गाना रिलीज हो गया है। फिल्म के पहले गाना का नाम 'छल्ला' है। इस गाने को रोमी, हरिहरन, शाश्वत सचदेव ने अपनी बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। गाने के वीडियो को देखकर देशभक्ति की भवाना जाग जाएगी।
अब तक गाने 'छल्ला' को यूट्यूब पर 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें कि फिल्म 'उरी' साल 2016 को भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक से प्रेरित फिल्म है। 18 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के कैंप पर पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों ने भारतयी सैना के कैंप पर हमला किया था। यह फिल्म उनकी कहानी कहती है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
फिल्म में विक्की कौशल एक सैनिक के किरदार में हैं तो वहीं यामी गौतम इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर नजर आएंगी। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह फिल्म अगले साल 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।