फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archana Kavi: मलयालम अभिनेत्री के साथ अभद्रता करना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, शुरू हुई आंतरिक जांच

Wed, 25 May 2022 04:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्चना कवि - फोटो : Instagram
विज्ञापन

प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री और टीवी होस्ट अर्चना कवि ने पुलिस पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी को आंतरिक जांच का सामना करना पड़ा रहा है। घटना के समय अभिनेत्री ऑटो से अपनी महिला दोस्त और परिवार के साथ में वापस घर लौट रही थीं।

विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है। अभिनेत्री और पुलिसकर्मी दोनों के बयान भी लिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'घटना तब हुई जब पुलिसकर्मी रात्रि गश्त में लगा हुआ था। इस दौरान वह अभिनेत्री को पहचान नहीं पाया क्योंकि उन्होंने फेस मास्क पहना हुआ था।' यह घटना तब सामने आई जब अर्चना कवि ने पुलिस के साथ हुए अपने बुरे अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। अभिनेत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी बेहद असभ्य थे और वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं। 

अर्चना कवि - फोटो : Instagram
कोच्ची के डिप्टी कमिश्नर वी यू कुरियाकोस ने कहा कि कानून लागू करने वालों से इस तरह का अभद्र व्यवहार चाहे किसी सेलेब्रिटी के साथ हो या फिर आम इंसान के साथ बिलकुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैंने इस मामले में महिला और पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को सुना है। अभिनेत्री आम तौर पर पुलिस के लिए अच्छी राय रखती हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें दुखी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके आगे उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी का मकसद उन्हें चोट पहुंचाना नहीं था। वह केवल गश्त के दौरान जानकारी ले रहा था। पुलिसकर्मी को फिर से तलब किया जाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें