हाल ही में इंस्टाग्राम पर एंट्री करने के बाद कैटरीना कैफ को भी अपने फोटो शेयर करने का चस्का लग गया है। इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद वैसे तो कैटरीना की सभी तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन उनका लेटेस्ट शेयर किया हुआ फोटो उनके फैंस के लिए कुछ ज्यादा ही खास है।
इसमें कैटरीना ने सोते हुए अपना फोटो शेयर किया है। इसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आमतौर पर एक्ट्रेस बिना मेकअप के फोटोज शेयर नहीं करतीं लेकिन कैटरीना ने उन सबसे उलट एकदम सिंपल सा अपना एक फोटो शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें- PHOTOS:शादी का एक साल पूरा लेकिन बिपाशा-करण का हनीमून खत्म नहीं हो रहा
कैटरीना इस फोटो में आंखे बंद करके क्यूट सी स्माइल दे रही हैं। आपको बता दें कि डेब्यू करने के साथ ही कैटरीना इंस्टाग्राम की क्वीन बन गई हैं। एक ही दिन में कैटरीना के चाहने वालों की संख्या इतनी हो गई जितनी महीनों में लोगों की नहीं हो पाती।
This is me in the morning .... #iwokeuplikethis .... (or maybe ...👉🏻)
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Apr 28, 2017 at 11:36pm PDT
कैटरीना के फॉलोअर्स की संख्या एक ही दिन में 10 लाख पार कर गई। उनके फैंस और दोस्त इस डेब्यू से काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने लिखा, 'इंस्टा पर इस शेरनी का स्वागत करें।' वहीं आलिया ने लिखा की आखिर सभी ने मिलकर कैट को इंस्टाग्राम पर आने के लिए राजी कर ही लिया।
इसे भी पढ़ें- फिल्मों में लौटने को बेकरार रिया ने करवाए बोल्ड फोटोशूट, क्या इससे मिलेगा फायदा?