सलमान खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह को पीछे छोड़ निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के कदम आगे बढ़ चुके हैं। पिछले हफ्ते ही अमर उजाला ने आपको जानकारी दी थी कि भंसाली अब आलिया भट्ट की तारीखों का उपयोग करने के लिए मुंबई की एक जीवट हौसलो वाली महिला की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बीच जानकारी ये भी मिली है कि भंसाली ने अपनी एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए उन्होंने मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री जोया हुसैन को साइन कर लिया है।