फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस विशेष: बॉलीवुड की इन फिल्मों ने मातृभाषा को दी नई पहचान, देखकर होगा गर्व

Tue, 10 Sep 2019 04:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hindi diwas - फोटो : file photo
हिंदी और सिनेमा का हमेशा से साथ रहा है, लेकिन आज के दौर के सिनेमा में हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल देखने को मिलता है। हिंदी साहित्य की वजह से ऐसी कई फिल्में हैं जो भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। सिनेमा के शुरुआती काल में हिंदी को बहुत अच्छे से पेश किया गया था और ये सिलसिला बदस्तूर लंबे समय तक चला, लेकिन करीब बीते कुछ सालों से हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी है जिन्होंने दुनिया भर में हिंदी के महत्व को समझाया है। इस हिंदी दिवस पर एक बार बॉलीवुड की इन फिल्मों को जरूर देखें। 
विज्ञापन

2 of 6
english vinglish - फोटो : file photo
इंग्लिश विंग्लिश
'इंग्लिश विंग्लिश' शशी नाम की महिला की कहानी है जो अंग्रेजी भाषा में अपने आपको व्यक्त नहीं कर पाती है। उसकी दस-बारह वर्ष की लड़की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अपनी मां को ले जाने में शर्मिंदगी महसूस करती है। फिल्म में शशी का किरदार श्रीदेवी ने निभाया था। ये फिल्म साल 2012 में आई थी।
विज्ञापन

3 of 6
hindi medium - फोटो : file photo
हिंदी मीडियम
इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक व्यापारी राज बत्रा की है, जो दिल्ली में कपड़ों का व्यापार करते रहता है। अमीर होने के बावजूद राज बत्रा अच्छे से अंग्रेजी भाषा नहीं बोल पाता, इसलिए वह अपनी बेटी को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाना चाहता है। दरअसल, फिल्म हिंदी मीडियम के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि हिंदी के लिए अंग्रेजी भाषा कितनी बड़ी प्रतिद्वंदी हो गई है। इस फिल्म में इरफान खान और सबा कमर मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 2017 में आई थी। 

4 of 6
namastey landon - फोटो : file photo
नमस्ते लंदन
'नमस्ते लंदन' में भला अक्षय कुमार की उस वक्तव्य को कैसे भुला जा सकता है जो उन्होंने कटरीना कैफ की सगाई के दौरान दिया था। जिसमें भारत की सभ्यता के साथ साथ हिंदी का महत्व समझाया था। उनके वक्तव्य से ना सिर्फ फिल्म में कटरीना उनसे खुश हो जाती हैं बल्कि हिंदी प्रेमी सिनेमाघर में खड़े होकर तालियां बजाने लगते हैं। ये फिल्म साल 2007 में आई थी।
विज्ञापन

5 of 6
golmaal - फोटो : social media
गोलमाल
साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' में भी बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
chupke chupke - फोटो : file photo
चुपके चुपके
साल 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है जो हिन्दी भाषा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

पढ़ें: अब भोजपुरी में भी बनेगी PM मोदी की बायोपिक, ये घोषणा कर रविकिशन ने खोला राज-भाजपा में क्यों आए ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें