फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के बाद अब इस टीवी शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

Tue, 25 Apr 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
सलमान खान
विज्ञापन
शो 'बिग बॉस' का नाम सुनते ही सलमान खान का होस्ट करता चेहरा सामने आने लगता है लेकिन ये पहला शो नहीं है जिसे सलमान खान ने होस्ट किया है। इससे पहले सलमान खान एक और टेलीविजन शो को होस्ट कर चुके हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि सलमान खान ने होस्ट के रूप में टेलीविजन शो 'दस का दम' से अपना डेब्यू किया था। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि सलमान खान जल्द ही शो 'दस का दम' को फिर से होस्ट करते नजर आने वाले हैं। आठ साल पहले उन्होने इसी शो से अपना होस्टिंग में डेब्यू किया था। 

इसे भी पढ़ें- जहीर की मंगेतर सागरिका घटगे की ये 10 बातें, जहीर के साथ आप भी जान लीजिए

रिपोर्ट से मुताबिक बताया जा रहा है कि सलमान खान ने इस शो के तीसरे सीजन को होस्ट करने का मन बना लिया है। इसे लेकर चैनल और सलमान खान के बीच बातचीत हो चुकी है। शो जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले इस शो को दर्शको ने काफी पसंद किया था साथ ही सलमान खान को होस्ट के रूप में भी काफी लोकप्रियता मिली थी। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी लगातार कम होती जा रही है जिससे सोनी चैनल पर असर पड़ रहा है, हो सकता है सलमान खान सोनी चैनल को फिर से उसी ऊंचाईयों पर ले आए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- PICS: जोया अख्तर की पार्टी में कैटरीना और रणवीर रहे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें