फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद अब एक और सीक्वल में नजर आएंगे सनी देओल, जल्द होगा एलान

Sat, 19 Aug 2023 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेता सनी देओल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' को लेकर जबर्दस्त तरीके से छाए हुए हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई उनकी यह फिल्म धमाल मचा रही है। महज आठ दिनों के अंदर 'गदर 2' ने तीन सौ करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके अलावा कई रिकॉर्ड भी इस फिल्म ने अपने नाम कर लिए हैं। इस बीच सनी देओल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही वह एक और चर्चित फिल्म के सीक्वल में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन


जल्द होगा आधिकारिक एलान
2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' के करीब 22 साल बाद आई 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद सनी देओल एक और फ्रेंचाइजी फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल फिल्म निर्माता जेपी दत्तो के साथ मिलकर फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल पर काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ वक्त से टीम 'बॉर्डर 2' पर काम कर रही है और सीक्वल को लेकर आगामी सप्ताह में आधिकारिक एलान किया जा सकता है।
Kangana Ranaut: संजय लीला भंसाली की मुरीद हुईं कंगना रणौत, निर्देशक की तारीफ में कही यह बात
विज्ञापन


स्क्रिप्ट पर शुरू होगा काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक और कहानी को 'बॉर्डर 2' के लिए फाइनल किया गया है। इस सीक्वल को जेपी दत्ता और उनकी बेटी निधि दत्ता बनाएंगी। जल्द ही फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Akshay Kumar: सामाजिक मुद्दों पर बनी इन फिल्मों में दिख चुके हैं अक्षय, एक ने तो कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा

नई पीढ़ी के कलाकारों को मिलेगा मौका
बता दें कि 'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारे नजर आए थे। पहले पार्ट से सीक्वल में सनी देओल को लिया गया है। कहा जा रहा है कि 'बॉर्डर 2' में बाकी नई पीढ़ी के कलाकारों को लिया जाएगा।
Salman Khan: अक्षय बिश्नोई को मिली सलमान को टारगेट करने की जिम्मेदारी, लॉरेंस से है खास कनेक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें