अपनी कमबैक फिल्म 'भूमि' में गणेश आरती गाते नजर आने वाले संजू बाबा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने फैंस से कहा कि भगवान का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। बता दें इस मौके पर संजय पत्नी मान्यता के साथ पारंपरिक पोशाक पहने टी-सीरीज स्टूडियो में आरती करते दिखाई दिए।
पढ़ें- बप्पा के दर्शन के बाद सलमान फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए अबू धाबी रवाना
उनके साथ उनकी फिल्म 'भूमि' के निर्देशक उंमग कुमार, निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता शरद केलकर और अदिति राव हैदरी भी मौजूद रहे। संजय ने इस मौके पर अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे वो इस आरती को लेकर पहले काफी नर्वस थे, लेकिन बाद में गणपति के आशीर्वाद के बाद वो इसे बखूबी कर पाए थे।
उन्होंने कहा,' वैसे तो उनका आशीर्वाद सभी के साथ है। हर किसी का जीवन सुखद हो, मेरी यही कामना है'।
Thank you Bappa for all the blessings! Lots of love to everyone from me and my family. Ganpati Bappa Morya 🙏🏻
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on Aug 26, 2017 at 2:33am PDT
सजंय दत्त से पूछा गया कि उन्हें बप्पा से क्या चाहिए तो उन्होंने बड़ी सरलता से इसका जवाब देते हुए कहा,' मुझे अपने जीवन में शांति चाहिए। मेरी पत्नी पिछले दो-तीन वर्षो से गणपति घर ला रही हैं, यह परंपरा जारी रहेगी'।