फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक के बाद नागा चैतन्य को मिला नया प्यार, इशारों में लगाई रिश्ते पर मुहर!

Wed, 03 Aug 2022 12:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'लाल सिंह चड्ढा' अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और इसमें आमिर खान, करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ नागा चैतन्य भी हैं। यह नागा की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में वह एक सैनिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
नागा चैतन्य-शोभिता धूलिपाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा प्रभु ने अक्टूबर 2021 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इस जोड़े ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की थी। इसके बाद जल्द ही यह खबर सामने आई कि नागा को नया प्यार मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता फिलहाल 'माजो' एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। 

विज्ञापन

रिपोर्ट में किया गया ये दावा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने अपने और शोभिता के रिलेशनशिप को लेकर लगभग पुष्टि कर ही दी थी। इंटरव्यू के दौरान जब एक्ट्रेस का नाम आया तो नागा के चेहरे पर मुस्कान आ गई। हालांकि बात को संभालते हुए उन्होंने कहा कि वह बस इस सवाल पर मुस्कुरा रहे हैं। इस बीच, एक महीने पहले एक और रिपोर्ट में यह कहा गया था कि नागा को शोभिता के साथ उनके नए आवास पर देखा गया था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे के साथ सहज लग रहे थे।
विज्ञापन

बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार नागा चैतन्य
'लाल सिंह चड्ढा' अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है और इसमें आमिर खान, करीना कपूर खान और मोना सिंह के साथ नागा चैतन्य भी हैं। यह नागा की पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म में वह एक सैनिक के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म से वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें