फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के बाद दक्षिता पटेल भी कर रही हैैं बॉलीवुड डेब्यू, जल्द लेकर आ रही हैं 'टेनिस बडीज'

Fri, 29 Mar 2019 09:07 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dakshata Patel - फोटो : social media
विज्ञापन
बैंडमिंटन की नेशनल खिलाड़ी दीपिका पादुकोण ने जब से हिंदी सिनेमा में चोटी का मुकाम पाया है, खेल की दुनिया के कई दूसरे बड़े नाम भी हिंदी सिनेमा का रुख करने लगे हैं। इसी कड़ी में अगला नाम जुड़ा है नेशनल टेनिस प्लेयर दक्षिता पटेल का। वह इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'टेनिस बडीज' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में खेल पर बनी फिल्मों की लंबी फेहरिस्त रही है। मिथुन चक्रवर्ती की बॉक्सर, आमिर खान की अव्वल नंबर, लगान और दंगल के अलावा शाहरुख खान की चक दे इंडिया, सलमान खान की सुल्तान, आर माधवन की साला खड़ूस, फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग, प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम, इमरान हाशमी की अजहर और सुशांत सिंह राजपूत की एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी ऐसी फिल्में है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर काफी चर्चा और कामयाबी मिली।
विज्ञापन

Tennis Buddies - फोटो : social media
टेलीविजन और सिनेमा में लीक से हटकर काम करने वाले निर्देशक सुहैल तातारी ने टेनिस पर पहली हिंदी फिल्म बनाई है। इस फिल्म में टेनिस खिलाड़ी का लीड रोल कर रहीं 19 साल की दक्षिता पटेल नेशनल टेनिस प्लेयर हैं। अपनी पहली फिल्म के बारे में वह कहती हैं, ‘ये फिल्म मेरे लिए एक चुनौती रही है।

खेल और मनोरंजन का संगम हमेशा से लोगों का भाता रहा है, मैंने अपने काम पर खरा उतरने की इस फिल्म में पूरी कोशिश की है। फिल्म का सबसे अहम हिस्सा एक पिता और एक बेटी का रिश्ता है। अपने बच्चों का करियर बनाने के लिए संघर्ष करने वाले हर पिता को ये फिल्म दिल के करीब लगेगी। ये फिल्म हर उस बेटी के लिए भी एक सबक है जो अपने सपनों का पाने के लिए दिन-रात एक कर देती है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें