फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में घायल हुए रणवीर सिंह आन्न फान्न में लंदन रवाना

Sat, 27 May 2017 01:10 PM IST
amarujala..com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रणवीर सिंह को रात ऐयरपोर्ट पर देखा गया। इस बार एयपोर्ट पर रणवीर को एकदम नए लुक में देखा गया है। रणवीर सिंह बॉयज स्कर्ट में पहली बार दिखाई दिए। बता दें कि रणवीर फिल्म की शूटिग के बाद लंदन चले गए हैं। फिल्म 'पद्मावती' के क्लामैक्स की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


फोटो में भी साफ नजर आ रहा है कि रणवीर सिंह के माथे पर बैंडेज लगा हुआ है। खैर रणवीर का ये लुक पहली बार देखने को मिला है। काले कपड़े, काला चश्मा, काला हैट क्या कहने रणवीर के! बताया जा रहा है उनकी फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज की जाएगी। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर नजर आने वाले हैं। 

रणवीर सिंह को उनके स्‍पोर्ट्स लव के लिए जाना जाता है और क्रिकेट हो या फुटबॉल, वह कई मैचों का हिस्‍सा बनते रहे हैं। ऐसे में रणवीर अब लंदन रवाना हो गए हैं और यूईएफए चैंपियंस लीग और इंडो-पाक चैंपियंस ट्रॉफी मैच दोनों के टिकेट्स उनके पास हैं। रणवीर का यह वेकेशन पहले से ही प्‍लान था ताकि 'पद्माव‍ती' की शूटिंग प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें