फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 करोड़ कमाने के बाद भी 'बाहुबली 2' और 'दंगल' में टक्कर जारी

Sat, 27 May 2017 12:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'दंगल' और 'बाहुबली 2' फिल्म
विज्ञापन
'बाहुबली 2' की रिलीज के बाद लगा था कि इस फिल्म के आस-पास भी कोई फिल्म नहीं पहुंच पाएगी और इसका रिकॉर्ड तोड़ना तो नामुमकिन ही होगा लेकिन आमिर खान ने ये करिश्मा कर दिखाया है। आमिर खान की 'दंगल' भले ही 'बाहुबली 2' को पटखनी अभी ना दे पाई हो लेकिन इसने बराबर का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन


'बाहुबली 2' और 'दंगल' दोनों ही फिल्में 1600 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई हैं। 'दंगल' ने चीन में शानदार कमाई कर 20 दिनों में 825 करोड़ कमाए हैं। वहीं बात की जाए एसएस राजामौली निर्देशित 'बाहुबली 2' की तो फिल्म को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो गया है। एक महीने में फिल्म ने जबरदस्त कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस से 1,613 करोड़ रुपये बटोरें हैं।
  #Dangal enters ₹ 1,600 Cr WW GBOC Club on May 26th 2017..#China - ₹ 825 Crs#Taiwan - ₹ 31 Crs

RoW - ₹ 744 Crs

Total - ₹ 1,600 Crs — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 27, 2017

  #Baahubali2 's 29 Days WW BO: #India:

Nett : ₹ 1,018 Cr

Gross : ₹ 1,313 Cr

Overseas:

Gross : ₹ 300 Cr

Total: ₹ 1,613 Crs — Ramesh Bala (@rameshlaus) May 27, 2017


'बाहुबली 2' को लेकर लोगों में साल 2015 से दीवानगी थी जब फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। सभी की जबां पर केवल एक सवाल था कि आखिर 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?'। इसका जवाब पाने दर्शक लंबी-लंबी कतारें लगा लेने गए थे।
विज्ञापन


वहीं 'दंगल' ने भारत में तो करोड़ों कमाए ही कमाए, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री चीन में फिल्म की कमाई को लेकर अचंभित है। कहा जा रहा है कि फिल्म का चीन में इतने बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे उसकी कहानी है। फिल्म 'दंगल' में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे दो मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है। भारत की तरह चीन भी इन मुद्दों से जूझ रहा है। इसलिए भी ऑडियंस फिल्म को पसंद कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें