फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया के सामने शर्टलेस हुए वरुण, पिज्जा के साथ इस तरह 'कलंक' को किया एन्जॉय

Sun, 25 Nov 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kalank film - फोटो : Instagram
विज्ञापन
आलिया भट्ट और वरुण धवन इन दिनों 'कलंक' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। 'कलंक' फिल्म के एक्शन सीन का शूटिंग शिड्यूल पूरा होने के बाद टीम ने एक साथ मिलकर पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीर वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन


इस तस्वीर में 'कलंक' फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक साथ हाथ में पिज्जा पकड़े हुए दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में वरुण धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं तो वहीं आलिया काले रंग के टॉप में नजर आ रही हैं। 
इस फिल्म में आलिया वरुण के अलावा आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। इसके साथ ही संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी हैं। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है। इन दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों में 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
विज्ञापन


संजय दत्त और माधुरी के अलावा फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में आलिया भट्ट को फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद आलिया रणबीर के साथ क्लीनिक के बाहर नजर आई थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें