फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन देशों में नंबर वन पर कर रही ट्रेंड
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह यह 9 देशों में 'सैयारा' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जिनमें भारत, बांग्लादेश, बहरीन, श्रीलंका, मालदीव, ओमान, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और मॉरीशस शामिल हैं। वहीं, 15 देशों में यह शीर्ष 10 में ट्रेंड कर रही है। 'सैयारा' के कलेक्शन की बात करें तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 329.2 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 569.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।