फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी 'दंगल'

Mon, 15 May 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
आमिर खान
विज्ञापन
एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' ने 1000 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। ये पहली भारतीय फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ कमाए हों। लेकिन अब आमिर खान की 'दंगल' भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गई है।
विज्ञापन


'दंगल' दूसरी भारतीय और पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की है।'दंगल' पिछले साल 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने तब कुल 511 करोड़ का बिजनेस किया था। 'दंगल' ने भारत में 387 और विदेश में 205 करोड़ कमाए थे। फिल्म हाल ही में अभी ताईवान और चीन में रिलीज हुई है। इन दोनों जगहों का कलेक्शन मिला कर 'दंगल' ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

कमाई के मामले में शीर्ष पांच भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें से तीन आमिर खान की ही हैं। दंगल जहां इस लिस्ट में टॉप पर है वहीं पीके दूसरे नंबर पर है। पीके की कुल कमाई 741 करोड़ थी। वहीं तीसरे और चौथे नबंर पर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' हैं। 'बजरंगी भाईजान' ने 605 करोड़ कमाए थे वहीं 'सुल्तान' की कुल कमाई 584 करोड़ रही थी। पांचवे नंबर पर फिर एक बार आमिर खान हैं। आमिर की 'धूम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 560 करोड़ कमाए थे।
विज्ञापन

  #Dangal - CHINA - Week 2 [updated]...
Fri: $ 6.21 mn
Sat: $ 13.86 mn
Sun: $ 12.53 mn
10-day total: $ 59.74 million [₹ 382.69 cr]
STUPENDOUS! — taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2017


'दंगल' चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है। केवल 10 दिनों में फिल्म ने वहां 382 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड विश्लेषकों को पूरी उम्मीदें हैं कि फिल्म एक-दो दिनों में भारत में अपना लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें