जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट के दौरान उनकी सुरक्षा का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया गया और उन्होने इसे बखूबी निभाया। इस दौरान वो जस्टिन बीबर को गेटवे ऑफ इंडिया भी ले गए और शिवाजी पार्क में बच्चों के साथ फुटबॉल भी खिलाया। जस्टिन के जाने के बाद शेरा का हाल ही में एक इंटरव्यू लिया गया जिसमें शेरा ने सलमान खान के बारे में खुलकर बात की।
इस इंटरव्यू के दौरान शेरा ने बताया,"सलमान खान मेरे भगवान है, मैं आज जो हूं वो सलमान खान की वजह से ही हूं। अगर मैं सलमान खान का बॉडीगार्ड नहीं होता तो में कल्पना भी नहीं कर सकता कि मैं कहां होता। आज में जो हूं उसके लिए सलमान खान का धन्यवाद करना चाहता हूं इसलिए मैं उन्हे अपना मालिक कहता हूं।
शेरा से अपना बारे में ऐसी बाते सुनकर सलमान खान काफी खुश होंगे। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। कई बार सलमान खान पर ऐसे आरोप भी लगते हैं कि उनके कारण कुछ लोगों का करियर बर्बाद हो गया है लेकिन शेरा उन्हे अपना मसीहा मानते हैं।
शेरा जब सलमान के बॉडीगार्ड नहीं थे तब वो भारत आने वाले सेलेब्रिटीज को गार्ड करते थे। शेरा एक सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बचपन में शेरा का पढ़ाई करने में जयादा मन नहीं लगता था। जैसे-तैसे उन्होंने स्कूल की पढ़ाई खत्म की।