फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjwal Nikam Biopic: आमिर खान नहीं, अब यह अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम की भूमिका, दिनेश लेकर आ रहे हैं बायोपिक

Sun, 20 Apr 2025 01:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dinesh Vijan: दिनेश विजन जल्द ही उज्ज्वल निकम की बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस बायोपिक में उज्ज्वल का किरदार निभाने के लिए आमिर खान के मना करने के बाद अब कौन अभिनेता निभाएगा।
 
विज्ञापन
आमिर खान नहीं अब यह बॉलीवुड अभिनेता निभाएगा उज्ज्वल निकम का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक बनने जा रही है, जिसे दिनेश विजन बनाएंगे। इस फिल्म के लिए पहले आमिर खान का नाम सामने आया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके बाद अब उज्ज्वल की भूमिका को यह बॉलीवुड अभिनेता निभाएंगा। यह फिल्म एक रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा होगी।
विज्ञापन

 

कौन निभाएगा उज्ज्वल निकम का किरदार
ओटीटी प्ले की एक खबर के मुताबिक, दिनेश विजन मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक बना रहे हैं। खबर है कि राजकुमार राव इस फिल्म में उज्ज्वल की भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि आमिर खान ने इस किरदार से पीछे हटने का फैसला किया है। पहले आमिर इस फिल्म में अभिनय करने वाले थे, लेकिन अब वह केवल निर्माता के रूप में जुड़े रहेंगे।

कब शुरू हो सकती है शूटिंग
दरअसल, दिनेश विजन चाहते हैं कि राजकुमार, उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएं, क्योंकि वह इस भूमिका में फिट बेठेंगे। फिल्म को लेकर राजकुमार से बातचीत हो चुकी है, लेकिन फिलहाल वह विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक खिलाड़ी का किरदार निभाएंगे। 
 

कौन हैं उज्ज्वल निकम
उज्ज्वल निकम भारत के प्रसिद्ध सरकारी वकील हैं। उन्होंने 1993 के बॉम्बे बम धमाकों, 2008 के मुंबई हमलों, प्रमोद महाजन हत्या, गुलशन कुमार हत्या, 2013 के मुंबई गैंगरेप और 2016 के कोपर्डी बलात्कार जैसे बड़े मामलों में अभियोजन किया। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। 

यह भी पढ़ें:
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने की मां की तारीफ, Yours Truly में सोनी राजदान के अभिनय पर लिखा भावुक नोट
 
विज्ञापन

राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव जल्द ही फिल्म भूल चूक माफ में नजर आएंगे, जो 9 मई को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें वह रंजन नाम के एक दूल्हे का किरदार निभाएंगे, जो अपनी शादी से पहले एक समय चक्र में फंस जाता है। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसे दिनेश विजान ने अमेजन एमजीएम स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है।

यह भी पढ़ें:
Ananya Panday: अनन्या ने ईस्टर पर शेयर किया 'ट्विंकल' गाते हुए बचपन का क्यूट वीडियो, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें