मंदिर की व्यवस्थाओं से भी खुश दिखे अभिनेता
आफताब ने अपनी यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सब कुछ बहुत अच्छा था। पूरी व्यवस्था शानदार थी। दर्शन का अनुभव बेहद खूबसूरत रहा और इसके लिए मैं आभारी हूं।'
फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के लिए संदेश देते हुए आफताब ने कहा, 'बस खुश रहिए और लोगों की सेवा करते रहिए। धन्यवाद।'
बता दें कि आफताब इसी साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और जैकलीन जैेसे सितारे नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' की रैपर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज छोड़कर गईं सिंगर, वीडियो हो रहा वायरल