फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: इंटरनेट पर वायरल हुई सफेद दाढ़ी और पगड़ी बांधे शख्स की तस्वीर, जानें बिग बी से क्या है कनेक्शन?

Wed, 22 Jun 2022 04:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल हो रही यह तस्वीर एक अफगानी रिफ्यूजी की कई सालों पुरानी फोटो है। जिसे लोग अमिताभ बच्चन की समझ कन्फ्यूज हो रहे हैं। 

विज्ञापन
अफगानी रिफ्यूजी की वायरल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच इंटरनेट पर हाल ही में एक तस्वीर तेजी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखते ही फैंस इसे अमिताभ बच्चन की फोटो समझ रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रही यह तस्वीर एक अफगानी रिफ्यूजी की कई सालों पुरानी फोटो है। जिसे लोग अमिताभ बच्चन की समझ कन्फ्यूज हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

इस तस्वीर को मशहूर फोटोग्राफर स्टीव मैकक्यूरी ने अपने कैमरे में कैद कर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंटरनेट पर इस तस्वीर के सामने आते ही यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस अफगानी रिफ्यूजी को देख लोग अमिताभ बच्चन समझकर कंफ्यूज होने लगे। इस तस्वीर में यह शख्स बिल्कुल बिग बी जैसा लग रहा है। साथ ही लोग इस तस्वीर पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

सामने इस फोटो में अफगानी रिफ्यूजी सिर पर पगड़ी बांधे और उसकी एक आंख छुपी नजर आ रही है। इसके साथ ही शख्स के आंखों पर एक काले रंग का मोटा चश्मा भी लगा हुआ है। साथ ही चेहरे में की रफनेस और सफेद दाढ़ी इस इस शख्स को बिल्कुल अमिताभ बच्चन का लुक दे रही है। बाते दें कि वह तस्वीर आज की नहीं, बल्कि साल 2018 की है, जो उस समय भी चर्चा में आई थी।


 
विज्ञापन

उस समय इस तस्वीर के वायरल होने पर लोग यह कहने लगे थे कि यह फोटो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के सेट की है। वहीं, अब एक बार फिर इस तस्वीर ने सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर को देख कुछ लोग जहां इसे अमिताभ बच्चन कह रहे हैं तो किसी का कहना है कि यह अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म का लुक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें