फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का का बर्थडे आज, विराट के पहले भी कई अफेयर में रही हैं अनुष्का

Mon, 01 May 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा के साथ लगभग हर उस हीरो का नाम जुड़ा जिसके साथ उन्होंने फिल्में कीं। भले ही यह अफेयर लंबे समय तक टिक नहीं पाए। फिर वह चाहे रणवीर सिंह हों या फिर शाहिद कपूर। अनुष्का शर्मा जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चाओं में रहीं लगभग उतनी ही चर्चाएं उन्हें उनके अफेयर्स ने दिलाई हैं। अनुष्का शर्मा का आज जन्‍मदिन है। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के पहले भी कई अफेयर में रह चुकी हैं। आज से अनुष्का 28 साल की हो गई हैं। 
विज्ञापन

पहला प्रेम रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा का पहला अफेयर रणवीर सिंह के साथ रहा है। इस अफेयर को चर्चाएं तब मिलीं जब अनुष्का शर्मा ने रणवीर सिंह के साथ लगातार दो फिल्में कीं। पहले वह बैंड बाजा बारात में दिखीं और फिर लेडीज वर्सेज रिक्की बहल में। इन दोनों फिल्मों के दौरान ही इनका अफेयर अपने चरम तक पहुंचा।

‌रणबीर के साथ गहरा रिश्ता

अनुष्का शर्मा रणबीर के साथ इ‌न दिनों बांबे वेलवेट फिल्म कर रही हैं लेकिन रणबीर के साथ उनका रिश्ता पुराना है। फिल्‍म इंडस्ट्री में कहा तो यह तक जाता है कि यह दोनों कुछ समय तक लगभग लिव इन रिलेशनशिप में रहे। यह उस दौर की बात है जब रणबीर की जिंदगी से दीपिका निकल चुकी थीं और विराट की इंट्री नहीं हुई थी।

शाहिद कपूर के साथ भी नाम

श‌ाहिद कपूर के बारे में मजाक में कहा जाता है कि उनकी फिल्‍मों को दर्शक पसंद करें या नहीं पर उनकी फिल्मों की एक्ट्रेस उन्हें जरूर पसंद कर लेती हैं। कुछ यही अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ। अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर के साथ बदमाश कंपनी फिल्म में काम किया। इसी फिल्‍म के दौरान इनके अफेयर की कुछ अफवाहें उड़ी।
विज्ञापन

अभी हैं विराट पर फिदा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
अफेयर को लेकर अनुष्का सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आईं जब उनका नाम विराट कोहली के साथ जुड़ा। विराट कोहली के साथ उन्होंने एक शैंपू का विज्ञापन किया था। इसके बाद से ही इन दोनों के नामों की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। अफेयर तब अपने चरम पर पहुंचा जब अनुष्का विराट से मिलने के लिए न्यूजीलैंड पहुंच गईं।

इसके बाद इस अफेयर के टूट जाने की भी खबरें आईं। लेकिन अब ये माना जा रहा है कि विराट की जिंदगी में अनुष्का शर्मा लौट आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें