विवादों में घिरी ऐ दिल है मुश्किल सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, फिल्म की रिलीज को लेकर भी उलझन साफ हो गई है। फिल्म तय समय पर 28 अक्टूबर को ही रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही थीं।
माना जा रहा था कि फिल्म दीवाली पर रिलीज नहीं हो पाएगी। वैसे 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज डेट भले साफ हो गई हो लेकिन अब इसके सफर में ताजा मुश्किल इसका सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होना है।
क्यों रिलीज नहीं होगी सिंगल स्क्रीन पर ?
ऐ दिल है मुश्किल
शनिवार को सिनेमा ओनर्स एंड एक्गिबिजटर्स एसोसिएशन ने ऐसी किसी भी फिल्म को दिखाने से इनकार किया है, जिसमें किसी पाक कलाकार ने काम किया है। 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाक कलाकार फवाद खान भी हैं।
ऐसे में फिल्म को महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात औऱ कर्नाटक के कुछ हिस्सों यानि चार राज्यों में सिंगल स्क्रीन पर जगह नहीं मिल पाएगी इससे फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि मल्टीप्लेक्स मालिक इस बैन का हिस्सा नहीं हैं। मल्टीप्लेक्स में 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में फवाद खान के अलावा रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।