फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन के कारोबर में 'शिवाय' पर भारी पड़ी 'ऐ दिल है मुश्किल'

Sun, 30 Oct 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
'ऐ दिल है मुश्किल' और 'शिवाय'
विज्ञापन
पहले दिन के कारोबार के मामले में निर्देशक करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' अजय देवगन की 'शिवाय' पर भारी पड़ी है। 'ऐ दिल है मुश्किल' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट शिवाय के मुकाबले अच्छी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, शुक्रवार को जहां रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा अभिनीत 'ऐ दिल है मुश्किल' ने 13.3 करोड़ रुपए की कमाई की, वहीं अजय देवगन, एरिका कार और सायशा सहगल अभिनीत 'शिवाय' ने 10.2 करोड़ रुपए का ही कारोबार किया। 
विज्ञापन

'शिवाय' विश्व बाजार के लिए केंद्रित उत्पाद है

'शिवाय' का पोस्टर
अगर बा करें अजय देवगन की फिल्म शिवाय की तो यह विदेश में भारतीय योग और अध्यात्म के साथ शिव के संगीतमय नाम शिवाय की पैकेजिंग-लेबलिंग है। यह विश्व बाजार के लिए केंद्रित उत्पाद है। सिर्फ अजय के फैन्स इससे संतुष्ट हो सकते हैं, सिनेमा के कद्रदान नहीं। यहां हीरो मलंग है। कैलाश पर्वत पर रहता है। चिलम खींचता है, नाम है शिवाय। बुल्गारिया से आई गोरी सुंदरी उससे पूछती है कि उसके पास शिव जैसा क्या है? उनके जैसे बाल, उनके जैसा नाग ? हीरो जिस्म पर बने टैटूओं में उसे दोनों के दर्शन कराता है। फिदा सुंदरी शिवाय में सब पा जाती है।

शिवाय से उसे बेटी होती है जिसे छोड़ कर वह अपने देश लौट जाती है। पिता बेटी को अकेले पालता है और कुछ देर में आप पाते हैं कि आध्यात्मिक रंग-रोगन को धो-पोंछ कर शिवाय ने हॉलीवुड फिल्म टेकन (2008) का ट्रैक पकड़ लिया है।
विज्ञापन

'ऐ दिल है मुश्किल' पुरानी बोतल में नई शराब

'ऐ दिल है मुश्किल'
वहीं करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' पुरानी बोतल में नई शराब है। नया लेबल। क्या लड़का-लड़की सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते? वर्षों से चल रहे इस फिल्मी सवाल को करण जौहर ने'ऐ दिल है मुश्किल' में नई पीढ़ी और भारत-पाकिस्तान के किरदारों के साथ बनाया है। मगर हाल ही के पाकिस्तान विरोधी जनभावनाओं को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान को पर्दे पर लखनऊ दिखाने पर मजबूर होना पड़ा। जबकि किरदारों अलीजा (अनुष्का शर्मा), सबा (ऐश्वर्या), डीजे अली (फवाज खान), ताहिर (गेस्ट रोल- शाहरुख खान) की भाषा साफ बताती है कि वो सब पाकिस्तान से हैं, लखनऊ से नहीं।

अयान (रणबीर कपूर) लंदन में पैदा हुआ और पला है। ये सारे किरदार यूरोप में घूमते हैं। वह भारत के नाम पर सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा को पहचानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें