गाने पर क्या बोले दर्शक?
कुछ लोगों को यह गाना ‘कार्टून नेटवर्क’ जैसा लगा, तो कुछ ने सवाल उठाया कि आखिर यह गाना बनाया ही क्यों गया। वहीं कुछ ने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री धीर-धीरे गर्त में जाती जा रही है।
क्या है गाने का कॉन्सेप्ट?
गाने को लेकर अदनान सामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘’लिपस्टिक’ की शुरुआत एक आसान और कैची आइडिया से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह कुछ ज्यादा खास बन गया। यह उस पल के बारे में है, जब इंसान अचानक आत्मविश्वास महसूस करता है और बिना किसी झिझक के खुद को अपनाता है। मैं चाहता था कि यह गाना खुशी, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की उस परिचित भावना से जुड़ा हो, जिससे हर कोई खुद को रिलेट कर सके। ‘नजर उतारना’ को मैंने निगेटिव एनर्जी से बचने के रूप में इस्तेमाल किया है।’
ये भी पढ़ें- Cannes: 79वें कान में दिखाई जाएगी 'लकड़बग्घा 2', स्टटगार्ट फिल्म फेस्टिवल में हुई थी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग
गाने के बारे में
बता दें कि गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है। यह गाना सेल्फ कॉन्फिडेंस और अलग पहचान को सेलिब्रेट करता है। गाने में भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।