इस गीत की लॉन्चिंग के दौरान दुनिया की तेजी पर चिंता जताते हुए अदनान ने मीडिया से कहा, 'मैं यहां सिर्फ संगीत की बात नहीं कर रहा हूं, क्योंकि यह चीज सब पर लागू होती है। मैं देखता हूं कि कोई भी बड़ी खबर सुबह में बहुत बड़ी होती है, जबकि शाम होते-होते वह खत्म हो जाती है। इस हिसाब से देखा जाए तो दुनिया की रफ्तार की में पुरानी चीजें पीछे छूट जाती हैं, और नई चीज, पुरानी चीज की जगह ले लेती हैं।'
अदनान आगे कहते हैं, 'मैं ये नहीं कहूंगा कि यह बदलाव हाल ही में आया है, बल्कि यह तो दुनिया का शुरुआत से ही रिवाज रहा है। इसका असर संगीत पर भी पड़ा है, जिसके चलते अब संगीत की भी उम्र कम हो गई है।' बता दें कि अदनान ने इस नए गीत के साथ एक लंबे समय के बाद संगीत की दुनिया में वापसी की है।