अदनान का पोस्ट
अदनान सामी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां बेगम नौरीन सामी खान की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज मेरी प्यारी अममी के जाने को एक साल हो गया। उनके बिना घर में जो सन्नाटा है, उसे बयान करना मुश्किल है। लेकिन उनकी यादें अब और भी जोर से गूंजती हैं। मैं दुआ करता हूं कि उन्हें शांति मिले। उम्मीद है कि वे अपने पापा से मिल चुकी होंगे, जिन्हें वे 2009 से बहुत याद करती रहीं। दोनों साथ मुस्कुरा रहे होंगे।'
मां के बारे में बताई खास बात
अदनान ने आगे लिखा, 'मां का जीवन प्यार, खूबसूरती, ताकत, सब्र और माफी का सबूत था। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी रूह हमारे दिलों में जिंदा है। वो हमें सुख-दुख में रास्ता दिखाती रहती हैं। उनकी कहानियां सुनकर सब मुस्कुरा उठते हैं।'
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने बॉयफ्रेंड वीर संग शेयर की तस्वीरें, पहाड़िया ने लिखा, 'मेरी तारू'
मां को बहुत मिस करते हैं अदनान
अदनान ने दुख जताया कि खुशी के लम्हों में मां को बता न पाने का अफसोस होता है। लेकिन उन्हें सुकून है कि मां का प्यार कभी कम नहीं होगा। उन्होंने आगे लिखा, 'अम्मी, मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारी रूह को हमेशा सुकून मिले। तुम्हारी यादें हमें जीने और प्यार करने की ताकत दें। तुम्हें बहुत याद कर रहा हूं। #AdnanSami"
यह भी पढ़ें: Viral Video: अनुपम खेर ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो, पहाड़ों के बीच 'नीले गगन के तले' गाने के साथ नजर आए एक्टर
अदनान की मां का निधन कब हुआ?
बेगम नौरीन सामी खान का निधन 7 अक्टूबर 2024 को 77 साल की उम्र में हो गया था। अदनान ने तब भी सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया था, लेकिन मौत का कारण नहीं बताया।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai: ऐश्वर्या ने शेयर कीं पेरिस फैशन वीक की शानदार तस्वीरें, हेइडी क्लम से लेकर केंडल तक दिखीं साथ...