इसी साल भारत की नागरिकता हासिल करने वाले सिंगर अदनान सामी के घर में बेटी का जन्म हुआ है। आदनान सामी और उनकी तीसरी पत्नी रोया सामी को हाल ही में बेटी पैदा हुई है, जिसका नाम उन्होने मदीना रखा है। अदनान सामी ने बताया कि वो और रोया हमेशा से चाहते थे कि उनकी एक बेटी हो।
अदनान सामी को हाल ही में ब्रिटिश पार्लियामेंट की ओर से म्यूजिक की दुनिया में अचीवमेंट पाने के लिए एशियन अवॉर्ड मिला है। और इसके लिए वह अपनी बेटी को लकी चार्म मानते हैं। अदनान सामी ने ट्वीट के जरीये अपनी बेटी के पैदा होने की गुड न्यूज शेयर की है।
Roya & I hv bin blessed wt an angelic baby girl. We'v named her Medina Sami Khan. Prayed for a daughter. Over Joyed!#daddyslittlegirl 🙏🍼👼💝
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) May 9, 2017
वही अपनी भारतीय नागरिकता के बारे में बात करते हुए अदनान ने कहा कि वो 17 सालों से भारत में रह रहे हैं। भारत उनकी कर्मभूमि है। उन्होने बताया कि वो कई देशों में रहे हैं लेकिन भारत जैसा प्यार उन्हे कहीं नहीं मिला।