फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' का धमाल, पांच दिन में सौ करोड़ के पार

Wed, 10 May 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
दंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' चाइना के बॉक्स ऑफिस पर जम कर कमाई कर रही है। फिल्म ने पांच दिन में 121.73 करोड़ की मोटी कमाई अपने नाम कर ली है। अभी तक चीन में इस फिल्म के 7000 स्क्रीन्स पर 34000 शोज चलाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन इस फिल्म ने चीन में 7000 स्क्रीन्स की मदद से 15 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद धीरे धीरे पांच दिन में ये आंकड़ा 121.73 करोड़ पर पहुंच गया। इसकी जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट कर के दी है। 
  #Dangal is a TRENDSETTER in China. SUPERB word of mouth is translating into FAB biz... Tue $ 3.12 mn. Total: $ 18.82 million [₹ 121.73 cr]. — taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2017
विज्ञापन



हालांकि चीन के सबसे बड़े मल्टीप्लेक्स चेन वांडा ने इस फिल्म को बेहद कम थियेटर्स में रिलीज किया है। दंगल को अपनी तय स्क्रीन्स के केवल 1 प्रतिशत पर रिलीज किया गया है। वांडा की चीन में 1,657 स्क्रीन्स हैं। वहीं 'दंगल' को केवल 37 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ने चीन में जबरदस्त कमाई की है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें