फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar 2: पीयूष मिश्रा ने रणवीर की 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर कही यह खास बात, बोले- 'यह वास्तविक सिनेमा...'

Sun, 29 Mar 2026 09:43 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Piyush Mishra On Dhurandhar The Revenge: दिग्गज अभिनेता पीयूष मिश्रा ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ देख ली है। इसके साथ ही उन्होंने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
धुरंधर 2 और पीयूष मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा हाल ही में दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

'धुरंधर 2' के बारे में पीयूष मिश्रा ने कही यह बात
पीयूष मिश्रा ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को एक वास्तविक सिनेमा बताया। उन्होंने कहा कि प्रचार और सिनेमा के बीच एक पतली रेखा होती है, लेकिन ‘धुरंधर’ असली फिल्म है। उन्होंने फिल्म की पटकथा की खूब प्रशंसा की और कहा, 'यह सिर्फ प्रचार नहीं है, यह एक अच्छी फिल्म है।'

पीयूष से पहले कई सितारों ने भी की तारीफ
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की प्रशंसा करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, करण जौहर, आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन जैसी कई बड़ी हस्तियों ने फिल्म की तारीफ की है। 'धुरंधर 2' को लेकर अल्लू अर्जुन ने लिखा, 'बेहतरीन अभिनय, शानदार तकनीक और अच्छा संगीत वाली फिल्म है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग ने फिल्म को और भी अच्छा बना दिया।' वहीं आलिया भट्ट ने भी रणवीर सिंह और फिल्म की टीम की सराहना की।
विज्ञापन

'धुरंधर 2' का कलेक्शन
‘धुरंधर द रिवेंज’ आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार की जगह हमजा लेता है। फिल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और कई कलाकार भी हैं। इस फिल्म ने आज रविवार को अभी तक 11वें दिन 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो पूरे दिन में बदलेगा। वहीं 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल अभी तक 784.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें