अब तक केवल तीन लेकिन सुपरहिट फ़िल्में दे चुकी शाहरुख और आदित्य चोपड़ा की जोड़ी शायद एक बार फिर से एक साथ मिलकर कोई करिश्मा करने जा रही है। अगर सूत्रों की माने तो आदित्य शाहरुख के लिए खास तौर पर कहानी लिख रहे है।
इस बारे में एक सूत्र का कहना है, "हालाँकि अभी दोनों ने आपस में बात करनी ही शुरू की है लेकिन साथ ही आदित्य ने शाहरुख के लिए फ़िल्म की कहानी लिखनी भी शुरू कर दी है। अगर सब कुछ यूँ ही योजना के अनुसार चलता रहा तो 2015 तक फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।